फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four named on charges of harassing for dowry

Yamuna Nagar News: दहेज के लिए सताने के आरोप में चार नामजद

Wed, 30 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four named on charges of harassing for dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए सताने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि आरोपियों की मारपीट से उसका गर्भपात होगया।उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना छप्पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरस्वती नगर निवासी कर्मजीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में बसातियांवाला निवासी मुकेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ मारपीट करते थे। जून माह में भी ससुरालियों ने उसे पीटा। जिस पर वह अपने मायके आ गई थी। इस संबंध में पुलिस को भी शिकायत दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। उसने अपने मायके वालों के कहने व समझौते के बाद ससुराल चली गई थी। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर जाने देते रहे। अप्रैल 2023 में वह तीन माह की गर्भवती थी। तभी पति व सास ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बेहोशी की हालत में मायके छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। वहां जांच के दौरान डाक्टर ने बताया कि उसका गर्भपात हो गया है। थाना छप्पर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed