फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four miscreants beat up a person and looted Activa and mobile.

Yamuna Nagar News: चार बदमाशों ने व्यक्ति से मारपीट कर लूटी एक्टिवा व मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants beat up a person and looted Activa and mobile.
हरियाणा- उत्तर प्रदेश की सीमा पर यमुना नदी पुल के पास चार बदमाशों ने शहजहांपुर निवासी जुलफान की एक्टिवा व मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर चारों बदमाश फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात चार युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सहारनपुर के शहजहांपुर निवासी जुलफान ने बताया कि वह फर्कपुर क्षेत्र के गांव ससौली में रहता है। सुबह करीब दस बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव शहजहांपुर से ससौली आ रहा था। रास्ते में जब वह यमुना नदी के पुल के पास पहुंचा तो बाइक सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। आरोपियों का इशारा पाकर वह रुक गया। उसके रुकते ही आरोपियों ने बिना किसी बात के उससे गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उससे मारपीट की उसकी एक्टिवा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद चारों बदमाश उसकी एक्टिवा व अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। उसने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकले। उसने इसकी शिकायत कलानौर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चार युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed