{"_id":"6870121d8bfa2dd3b8087c6a","slug":"four-drunk-youths-attacked-kanwariyas-and-broke-the-glass-of-their-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-140561-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शराब पीकर चार युवकों ने कांवड़ियों पर किया हमला, तोड़े कार के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शराब पीकर चार युवकों ने कांवड़ियों पर किया हमला, तोड़े कार के शीशे
Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरिद्वार से टाटा सफारी कार से 91 लीटर गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर चार युवकों ने शराब पीकर हमला बोल दिया। कांवड़ियों ने खेतों में भाग कर जान बचाई। युवकों ने कांवड़ियों के अलावा उनकी कार पर हमला कर शीशों को भी तोड़ डाला। थाना सदर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कांवड़ियों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है
वारदात बुधवार देर रात गांव हरनौली के पास पेट्रोल पंप की है। पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस को दिए बयान में पिंजौर के गांव पत्तन निवासी कर्ण ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई यश, दोस्त गांव खेड़ावाली निवासी गगनदीप के साथ 25 जून को हरिद्वार कावड़ लेने के लिए निकले थे। 26 जून को 91 लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू की। अन्य साथी टाटा सफारी कार में थे।
15 दिन बाद बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे यमुनानगर के जगाधरी-व्यासपुर रोड स्थित हरनौली गांव पहुंचे। यहां वे पेट्रोल पंप पर रुके और पंप पर साइड में कार को खड़ा कर खाना बनाने लगे। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार आई। उसमें चार युवक थे। वह युवक कांवड़ के पास बैठकर शराब पीने लगे। जब कांवड़ियों ने युवकों को कांवड़ के पास शराब न पीने के लिए मना किया तो इस पर उनकी आरोपी युवकों से बहस हो गई।
विज्ञापन
युवकों ने उन्हें वापस आकर देख लेने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक वहां से चले गए। कांवड़ियों ने बताया कि इसके बाद रात करीब सवा दस बजे आरोपी युवक कार में लौटे। युवकों के हाथों में डंडे थे। युवकों ने आते ही उनकी कार के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी उन्हें मारने के लिए उनकी तरफ भागे। मगर उन्होंने खेतों में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - वीरेंद्र, एसएचओ, थाना सदर जगाधरी।