फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four deaths due to infection, 342 new patients found, Yamunanagar

संक्रमण से चार की मौत, 342 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four deaths due to infection, 342 new patients found, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को दो महिलाओं सहित चार लोगों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया है। वहीं कोरोना के 342 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 293 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 12,465 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 12,017 स्वस्थ हो चुके हैं।
गांव कांसापुर निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। महिला शुगर व हाइपरटेंशन की बीमार थी। वहीं कुलदीप नगर निवासी 30 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत संतोष अस्पताल में हो गई। दोनों शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाडइलाइन के तहत किया गया। वहीं कलानौर के महमूदपुर निवासी 50 वर्षीय अधेड़ की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। जबकि कपूरी खुर्द निवासी 84 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। इनके शवों का भी अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में सोमवार को 1326 एक्टिव केस हो गए। इनमें से 1116 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया 43 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि 167 संक्रमितों को जिले के कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया। अब तक 2,70,530 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 2,53,277 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1785 लोगों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से घबराएं नहीं, सावधानी बरतें : मुकुल कुमार
डीसी मुकुल कुमार ने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 से घबराने के बजाए नियमों का ईमानदारी और कड़ाई से पालन करें। कोरोना महामारी से लड़ने की जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन के साथ आमजन की भी है। उन्होंने कहा कि सभी संयुक्त प्रयासों से कोरोना की प्रथम लहर की तरह दूसरी पर भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बिना वजह घर से बाहर न निकले। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करे और सोशल डिस्टेंसिंग एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करे। उन्होंने बताया कि जिले में 1582 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें से 71 आईसीयू बेड हैं और 42 पर वेंटिलेटर की सुविधा है। उन्होंने टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed