फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four arrested with 175 bottles of liquor

शराब की 175 बोतल के साथ चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with 175 bottles of liquor
जठलाना। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के प्रति पुलिस की धरपकड़ जारी है। जठलाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लालछप्पर के दो युवकों को 12 बोतल अवैध देसी शराब व सात बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि उन्हें गुप्ता सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक पर अवैध शराब लेकर लाल छप्पर गांव की ओर आ रहे हैं। जिस पर उन्होंने नाका लगा बाइक पर आते दो युवकों को रोक जांच की। जांच में युवकों के पास से अवैध शराब व बीयर मिली है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला अयोध्या के थाना इनायत नगर के गांव पंडरी निवासी शुभम व अयोध्या में सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के नजदीक रहने वाले दीपक कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

उधर, थाना छप्पर पुलिस ने कार में ले जाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा। थाना छप्पर एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी गांव अंबली के रकबा से एक कार में अवैध रूप से शराब ले जाई जाएगी। उन्होंने सूचना के आधार पर गांव के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक कार आती दिखी। जिसे रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से देसी शराब की 120 बोतल व 36 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। कार में सवार आरोपियों की पहचान गुरचरण सिंह व मनोज कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed