फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four accused of robbing tractor trolley filled with urea fertilizer arrested

Yamuna Nagar News: यूरिया खाद से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbing tractor trolley filled with urea fertilizer arrested
यमुनानगर। जगाधरी के भगवानगढ़ गांव के पास आहलूवाला निवासी सुनील कुमार के साथ मारपीट कर उससे यूरिया खाद के 180 बैग से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गढ़ी बंजारा निवासी अजय उर्फ बाबा, दयालगढ़ निवासी अभिषेक उर्फ शेखर, शहजादपुर निवासी अंकित व ग्रीन विहार निवासी सारिक उर्फ समीर के रूप में हुई है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस ट्रॉली को लूटने के मामले में बदमाश सोनू डागर का भी नाम आया है। आरोपियों से पूछताछ में भी यही पता लगा है कि सोनू डागर के इशारे पर ही उन्होंने यह ट्राॅली लूटी थी। बदमाश सोनू डागर दोहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार की रात को गांव आहलुवाला निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सात वर्ष से भाटली गांव निवासी सुमित के ट्रैक्टर ट्राॅली पर ड्राइवर है। रविवार की रात को वह सुमित के चूना भट्टी स्थित गोदाम से यूरिया खाद के 180 बैग लेकर ट्रैक्टर ट्राली में चला था। बूड़िया चौक से होता हुआ गांव दुसानी में किसानों के पास खाद लेकर जा रहा था। जब वह अमादलपुर रोड पर गांव भगवानगढ़ के पास पहुंचा तभी पांच बाइकों पर आठ-दस युवक आए और उसे ओवरटेक कर रोक लिया। ट्रैक्टर रोकते ही युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उससे चाबी छीन ली। इनमें से दो युवकों की पहचान जगाधरी निवासी आबिद व समीर के रूप में हुई। उन्होंने धमकी दी कि यदि चाबी नहीं दी तो ठीक नहीं दी। साथ ही धमकी दी कि सुमित को बोल देना कि सोनू डागर से बात कर ले। इसके बाद आरोपी उससे ट्रैक्टर ट्राली छीनकर अमादलपुर की ओर ले गए। बाद में पुलिस ने मेहरमाजरा के पास से ट्रैक्टर ट्रॉली को खाद समेत बरामद कर लिया था। लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि यह यूरिया खाद वैध था या इसकी तस्करी की जा रही थी। कृषि विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट मांगी है लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। जिस गोदाम से यह कृषि योग्य यूरिया आ रहा था। उस पर भी सील लगी हुई थी। शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र राणा का कहना है कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed