फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Four accused of robbery in goldsmith shop arrested

Yamuna Nagar News: सुनार की दुकान में लूट के चार आरोपी दबोचे

Wed, 12 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbery in goldsmith shop arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र में सुनार की दुकान में हुई लूट की वारदात को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो छछरौली और दो अंबाला के बराड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी रादौर आशीष ने मंगलवार को अपराध शाखा-2 कार्यालय में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुताबिक बीती सात मार्च को दो युवकों ने तमंचे के बल पर छछरौली में सुनार की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। भागते समय बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई थी। इस कारण बदमाश बाइक को मौके पर ही छोड़ कर भाग गए थे।
विज्ञापन

सुनार सोगेश गर्ग की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और बाइक कब्जे में लेकर जांच की थी। पुलिस ने चार आरोपियों युवराज उर्फ यूवी निवासी गांव उगाला बराड़ा जिला अंबाला, अनुराज सिंह उर्फ जौबन, विपिन कुमार निवासी छछरौली व प्रशांत उर्फ लक्की निवासी हनुमान काॅलोनी बराड़ा जिला अंबाला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विपिन और युवराज वारदात के समय दुकान में गए थे। अनुराज सिंह और प्रशांत बाहर बाइक पर मौजूद थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल और बाइक बरामद की जाएगी। आरोपियों में विपिन के खिलाफ ही मारपीट के कुछ केस दर्ज हैं। अन्य किसी बदमाश का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed