यमुनानगर। बेगमपुरा शोध संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को गांव मंसापुर में गुरु रविदास इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास किया। कार्यक्रम ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम फर्कपुर के महंत आचार्य कंवरपाल सिंह ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में हुआ।
कंवरपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि स्कूल का काम पूरा करने के लिए दो वर्ष का समय निर्धारित किया गया है।निर्माण पर 8 से 10 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। स्कूल में सभी वर्गों के बच्चों को स्थानीय व विदेशी भाषाओं की शिक्षा दी जाएगी। इस मौके पर डॉ. निर्मल सिंह, वाल्मीकि सभा के प्रधान रिंकू गागट, बीर सिंह हितकारी, रवि शंकर दुराला, मामचंद भगवानपुर, जैनदास दयालगढ़, बृजपाल दास दिल्ली आदि मौजूद रहे। संवाद