फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foul play

Yamuna Nagar News: ऑटो एजेंसी के 11 कर्मियों पर 12.5 लाख की हेराफेरी का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Foul play
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंडित ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के ध्रुव वशिष्ठ ने शहर के रामपुर स्थित नेक्सा ऑटो एजेंसी के 11 कर्मचारियों पर मिलीभगत कर कंपनी में हेराफेरी करने और साढ़े 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब दस्तावेजों, भुगतान रिकॉर्ड और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में ध्रुव वशिष्ठ ने बताया कि जगाधरी बाईपास रोड और रेलवे रोड स्थित शोरूम में कारों की बुकिंग, भुगतान, फाइनेंस और डिलीवरी से जुड़े लेनदेन में कथित तौर पर अनियमितताएं की गईं। कंपनी की ओर से कराए गए ऑडिट के दौरान वित्तीय रिकॉर्ड में गड़बड़ी सामने आई।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित रकम का हिसाब मांगा गया, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जब मामले की गहनता से जांच की गई तो कंपनी में करीब साढ़े 12 लाख रुपये की हेराफेरी किए जाने का पता चला। आरोप है कि कर्मचारियों ने आपस में मिलीभगत कर षड्यंत्र के तहत कंपनी की रकम का गबन किया। ध्रुव वशिष्ठ ने जब आरोपियों से इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर शोएब, जसपाल सिंह, प्रिया सैनी, विक्रम, शिखा अग्रवाल, पंकज, कोमल, रोहित, सुरिंद्र (सिक्योरिटी इंचार्ज), सुरिंद्र (अकाउंट मैनेजर) और गगनदीप सिंह को नामजद किया है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कारों की बुकिंग, भुगतान, फाइनेंस और डिलीवरी से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed