फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Former chairman Manmohan Khadri becomes director of Harco Bank

Yamuna Nagar News: पूर्व चेयरमैन मनमोहन खदरी बने हरको बैंक के निदेशक

Thu, 22 Feb 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Former chairman Manmohan Khadri becomes director of Harco Bank
मनमोहन खदरी
यमुनानगर। केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनमोहन खदरी को हरको बैंक का निदेशक चुना गया है। इसे लेकर केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक में मनमोहन खदरी का नाम सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

हरको बैंक के बोर्ड में प्रदेश भर से 19 निदेशक होते हैं। केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशकों में से ही हरको बैंक के निदेशक चुने जाते हैं। करीब 20 साल से सहकारी क्षेत्र से जुड़े मनमोहन खदरी बीते कार्यकाल में केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे। वर्तमान में मनमोहन खदरी भाजपा के सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भी हैं। केंद्रीय सहकारी बैंक के मौजूदा निदेशक मनमोहन को यह दायित्व उनकी स्वच्छ छवि को देखते हुए दिया गया है। सामाजिक सरोकार के कार्यों में मनमोहन सिंह बढ़चढ़ कर भाग लेते रहे हैं। हरको बैंक का निदेशक बनने पर मनमोहन सिंह ने केबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला प्रधान राजेश सपरा व केंद्रीय सहकारी बैंक निदेशक मंडल का आभार जताया। मनमोहन खदरी ने बताया कि केंद्रीय सहकारी बैंक का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने बैंक का घाटा पूरा कर इसे करोड़ों रुपये के लाभ पर पहुंचाया है। यह सब एकजुट होकर काम करने की वजह से संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed