फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Foreman hurt by demotion commits suicide

Yamuna Nagar News: डिमोशन से आहत फोरमैन ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Foreman hurt by demotion commits suicide
गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी-ए कॉलोनी में टाटा पाॅस्को मोटर्स कंपनी दोसड़का के फोरमैन राजेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में पंखे की हुक से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पत्नी का आरोप है कि कंपनी के मैनेजर व सुपरवाइजर ने उसके पति का डिमोशन कर दिया था, जिससे आहत होकर उसने फंदा लगाकर जान दी।
विज्ञापन

मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने कंपनी के मैनेजर व सुपरवाइजर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। गांधी नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवपुरी-ए कॉलोनी निवासी गुरमीत कौर ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति राजेंद्र करीब 15 साल से दोसड़का स्थित टाटा पास्को मोटर्स कंपनी में फोरमैन था। सुबह आठ बजे वह ड्यूटी पर चला जाता और शाम साढ़े सात बजे वापस आता था। दो-तीन माह से पति काफी परेशान था। जब उसने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी का मैनेजर मनु व सुपरवाइजर मनदीप छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईमानदारी से काम करने के बावजूद उसे फोरमैन पद से हटा दिया और उसे जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित किया। उसने पति को समझाया था कि वह मन लगाकर अपना काम करें मगर पति राजेंद्र उसे कहता था कि यह बातें उसके दिमाग से नहीं निकल रही हैं। शुक्रवार को पति काम पर नहीं गया था। सुबह सात बजे वह पति को घर पर छोड़कर अपने काम पर चली गई। उसका बेटा कुनाल अपने मामा के घर पर गया था। बड़ा बेटा बुआ के घर पर था। दोपहर करीब दो बजे जब वह खाना खाने घर पर आई तो उसका कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजे पर बने रोशनदान से देखा तो राजेंद्र का शव पंखे के हुक से बंधी रस्सी पर लटका था। उसने शोर मचाया और देवर सुरेंद्र को दुकान से बुलाया। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। दरवाजा तोड़ कर उन्हें फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुरमीत कौर का आरोप है कि मैनेजर मनु व सुपरवाइजर मनदीप ने ही उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजेंद्र ने अपनी कंपनी मालिक के नाम एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें लिखा है कि यह लेटर कंपनी के मालिक संजय पासी को देना। संजय पासी बहुत अच्छे इंसान हैं। यह लेटर मनु व मनदीप के खिलाफ है। संजय पासी सर, नमस्ते। सर, मैं राजेंद्र कुमार पास्को मोटर्स दोसड़का में साल 2008 से काम कर रहा हूं। मैंने अब तक पूरी ईमानदारी से काम किया। अपनी मेहनत और ईमानदारी से मैं फोरमैन के लेवल तक पहुंचा हूं। अब तक जितने भी मैनेजर आए सब ठीक थे। लेकिन जब से मनदीप वर्कशॉप में मैनेजर बना है, उसने गलत काम करने शुरू कर दिए हैं।
वह एनएसयू और कंटेनर की टीम से 20-20 हजार रुपये महीना लेता है। जिसके चलते वह नंबर दो का काम करते हैं। रुपये लेकर गाड़ी की वारंटी करवाते हैं। जिस गाड़ी व सामान की वारंटी न भी हो, उसकी भी वारंटी पैसे लेकर कर देते हैं। इसके अलावा कंपनी में हादसे में क्षतिग्रस्त होकर आने वाली गाड़ियों में पुराना सामान डाल देते हैं। मनदीप ने मैनेजर बनते ही सबसे पहले उसे फोरमैन के पद से हटाया, क्योंकि मैं बेईमानों का साथ नहीं देता। मनदीप उसे छोटी छोटी बातों पर परेशान करते हैं। मनु उसका साथ देता है। दोनों से परेशान होकर वह सुसाइड कर रहा है।





जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद का कहना है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट व मृतक की पत्नी के बयान पर दोनों आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed