फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Football players will be prepared in Tejli Stadium

Yamuna Nagar News: तेजली स्टेडियम में तैयार होंगे फुटबॉल खिलाड़ी

Mon, 28 Jul 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 28 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Football players will be prepared in Tejli Stadium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। तेजली स्टेडियम में प्रदेश के फुटबॉल के खिलाड़ी तैयार होंगे। इसके लिए यहां आवासीय फुटबॉल अकादमी तैयार है, जिसे खेल विभाग सोमवार से शुरू कर रहा है। अकादमी के लिए 17 व 18 जुलाई को ट्रायल से विभिन्न जिलों के खिलाड़ी चुने जा चुके हैं, जिन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण व रहने-खाने की सुविधा मिलेगी।
तेजली स्टेडियम में आवासीय फुटबॉल अकादमी के लिए खेल विभाग की ओर से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से हॉस्टल तैयार किया गया है, जहां खिलाड़ियों के रहने और मेस के जरिए खाने की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा तेजली स्टेडियम में बने फुटबॉल मैदान पर विभाग के प्रशिक्षित एवं अनुभवी कोच द्वारा खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

सत्र 2025-26 में अकादमी को शुरू करने के लिए 17 व 18 जुलाई को तेजली स्टेडियम में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। यह ट्रायल 12 से 19 आयु व पुरुष वर्ग के थे। इसमें न सिर्फ यमुनानगर बल्कि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें श्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों का चयन अकादमी के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 15 खिलाड़ियों को अतिरिक्त सूची में रखा गया है। अगर 25 खिलाड़ियों में कोई किसी कारण अकादमी ज्वाइन नहीं करता या बीच में छोड़ देता है, तब अतिरिक्त सूची में रखे खिलाड़ियों को अकादमी ज्वाइन करने का मौका दिया जाएगा। फुटबॉल कोच सुशील कुमार ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सोमवार से अकादमी शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed