फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog wreaks havoc in Yamunanagar, Truck crushes bike riders, two killed; accident happened near Kala Amb

यमुनानगर में कोहरे का कहर: ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत; काला आंब के पास हुआ हादसा

Fri, 17 Jan 2025 12:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Jan 2025 12:30 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी। बाइक पर सवार तीनों लोग जैसे ही मोड़ पर पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Fog wreaks havoc in Yamunanagar, Truck crushes bike riders, two killed; accident happened near Kala Amb
हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

यमुनानगर के सढोरा काला आम्ब रोड पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। असगरपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे में मृतकों की पहचान सुदेश, निवासी सादिकपुर, और महेंद्र, निवासी सढोरा, के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी। बाइक पर सवार तीनों लोग जैसे ही मोड़ पर पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed