फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fog brakes vehicles at speed, business cools

Yamuna Nagar News: कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, कारोबार ठंडा

Fri, 19 Dec 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Dec 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Fog brakes vehicles at speed, business cools
स्टेट हाईवे के छछरौली रोड पर धुंध के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद
यमुनानगर। जिले में लगातार दूसरे दिन वीरवार को भी घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह से ही कोहरे से दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों की गति काफी कम रही और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ठंड के कारण बाजार में दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही और कारोबार ठंडा रहा।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान वीरवार को 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिनों में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

हालांकि दिन में कुछ राहत भी देखने को मिली। सुबह घना कोहरा छाए रहने के बाद दोपहर के करीब कोहरा धीरे-धीरे छंट गया। बीच-बीच में हल्की धूप निकली लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहने के कारण धूप बेअसर साबित हुई और ठंड का एहसास बना रहा। मौसम में नमी अधिक होने से लोगों को सिहरन महसूस होती रही। ठंड का सीधा असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। ठंड से बचाव के लिए लोग दिनभर अलाव जलाकर हाथ सेकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और घना होगा कोहरा : कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ अजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले में इससे भी अधिक घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं और नमी के कारण कोहरे और ठंड का असर और बढ़ सकता है। संवाद

स्टेट हाईवे के छछरौली रोड पर धुंध के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद

स्टेट हाईवे के छछरौली रोड पर धुंध के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed