{"_id":"67d325e9b1bf3eec5a0adc43","slug":"flying-squads-raid-exam-centres-police-remain-alert-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134499-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उड़नदस्तों की परीक्षा केंद्रों पर दस्तक, मुस्तैद रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उड़नदस्तों की परीक्षा केंद्रों पर दस्तक, मुस्तैद रही पुलिस
Fri, 14 Mar 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वीरवार को 10वीं के पंजाबी व आईटी और 12वीं के कंप्यूटर साइंस व आईटी विषय की परीक्षा हुई। वैकल्पिक विषय होने के कारण विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए केंद्रों उड़नदस्ते दस्तक देते रहे और पुलिस भी मुस्तैद रही।
परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटा पहले से ही पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। वहीं केंद्र अधीक्षक भी परीक्षा से एक घंटा और पर्यवेक्षक आधा घंटा पहले पहुंचे। केंद्रों पर गहन जांच के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। विद्यार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। आसान विषय होने के कारण विद्यार्थी उत्साह से परीक्षा देने पहुंचे।
परीक्षा के बाद विद्यार्थी खिलखिलाते और चेहकते हुए केंद्रों से बाहर निकले। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा बेहद आसान थी। पत्र में सभी प्रश्न पाठ्यक्रम व आसान पूछे गए थे, जिससे सभी विद्यार्थियों की परीक्षा बेहद शानदार रही। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने केंद्रों के बारह सहपाठियों संग होली खेली।
विज्ञापन
सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली व आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नोडल एवं उपजिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि सभी केंद्रों पर नकल रहित परीक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सरकार, प्रशासन व बोर्ड के निर्देशानुसार केंद्रों पर प्रबंध किए गए हैं। वीरवार को वैकल्पिक विषयों की परीक्षा थी।
इस दौरान उड़नदस्तों ने तीन दर्जन से ज्यादा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी केंद्र पर नकल व उपद्रव का कोई समाचार नहीं मिला। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। अब शनिवार को 12वीं के कैमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा होगी। जबकि दसवीं की परीक्षा 17 मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय की होगी।
परीक्षा के बाहर केंद्रों के बाहर खेली होली
होली को लेकर विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर होली खेली। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर पर्व व आगामी परीक्षा की शुभकामनाएं दीं। वहीं, यह नजारा तमाम स्कूलों के बाहर देखने को मिला। इस दौरान विद्यार्थियों ने आपस में रंग खेला और सभी बधाई दी। बता दें कि अभी सभी कक्षाओं की परीक्षा चल रही है। इस दौरान स्कूलों में छुट्टियां भी हैं और विद्यार्थी परीक्षा के दौरान ही मिल पा रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने रंग खेल कर खुशी मनाई।