फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Flood caused havoc, water entered houses, embankments broke

Yamuna Nagar News: बाढ़ ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, तटबंध टूटे

Mon, 12 Aug 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Flood caused havoc, water entered houses, embankments broke
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बिलासपुर (यमुनानगर)। जिले के साथ लगती शिवालिक की पहाड़ियों में भारी बारिश होने से खंड बिलासपुर क्षेत्र से भी गुजर रही सोम नदी का जलस्तर बढ़ जाने से निकटवर्ती गांवों के घरों में पानी घुस गया। वहीं सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। मलिकपुर बांगर गांव में तटबंध टूट गया। हालांकि प्रशासन ने जेसीबी व कट्टे लगार तटबंध को ठीक किया गया।
दो दिनों से पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से सोमनदी पूरे उफान पर है। इससे तटबंधों में दरार आ गई। नदी का पानी ओवरफ्लो होकर मुजाफ्त व भम्मनौली के खेतों में पहुंच गया है, वहीं गांव रुकाली की और जाने वाली सड़क के ऊपर से गुजर गया। सोम नदी के पानी की मात्रा अधिक होने के कारण रुकाली जाने वाली सड़क के किनारे स्थित लगभग एक दर्जन घरों में सोमनदी का पानी जमा हो गया। घरों में पानी के घुस जाने से घरों का घरेलू सामान व खाने-पीने का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, दयाल कुमार कुलदीप कुमार गुरपाल का कहना है कि वह रात को सोए हुए थे सुबह जैसे ही वह पशुओं को चारा डालने के लिए उठे तो घर के बाहर बरामदे में दो से तीन फीट पानी एकत्रित था। घर के बरामदे में पानी जमा होता देख घर के सभी सदस्य हैं एकत्रित हो गए। आसपास के घरों की भी यही स्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने मिलकर अपने कमरों के समान को समेटना शुरू कर दिया घर के जरूरी सामान को ऊंची जगह पर शिफ्ट किया गया। मुख्य सड़क से उनके घरों तक जाने वाली कच्चा रास्ता पर भी तीन से चार फीट तक पानी जमा है। उन्होंने प्रशासन से समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है। गांव के किसान सौरभ कुमार, राहुल कुमार, गुरदयाल सिंह व यशपाल के मुताबिक जिले के साथ लगते हिमाचल के कैचमेंट क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार की रात्रि को हुई भारी बारिश से क्षेत्र की बरसाती सोमनदी पूरे उफान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed