फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fix black spots in one month

Yamuna Nagar News: एक माह में दुरुस्त करें ब्लैक स्पॉट

Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Feb 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fix black spots in one month
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़कों की खामियां दूर करने से बच रहे अधिकारियों को डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को बड़ी नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों को कम करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का होना जरूरी है। ऐसे कागज काले करने से कुछ नहीं होगा। सभी को धरातल पर कुछ काम करके दिखाना होगा।
वरना हर बार ऐसे ही चाय-पकौड़े खाकर चले जाने से कुछ नहीं होगा। अगली बार जब बैठक होगी तो उसमें कोई भी एजेंड़ा लंबित नहीं रहना चाहिए। भगवान ने आप सभी को लोगों की सेवा करने का बहुत अच्छा मौका दिया है। इसलिए किसी को भी इससे बिल्कुल भी चूकना नहीं चाहिए। पार्थ गुप्ता ने यह बात मंगलवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार रोड सेफ्टी की बैठक ले रहे डीसी पार्थ गुप्ता को जब यह बताया गया कि जिले में 70 ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं जहां पर सबसे ज्यादा हो रहे हैं तो यह सुनकर वह हैरान रह गए। हर बार घुमा फिरा कर इन्हीं ब्लैक स्पॉट को बैठक में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी 2019 से ही लंबित चले आ रहे हैं। इस पर डीसी ने अधिकारियों से कहा कि इनमें से पहले उन 15 ब्लैक स्पॉट पर काम होगा जहां पर सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। टीम मौके पर जाकर उसका निरीक्षण करेगी। संबंधित अधिकारी को बताकर वहां खामियों को दूर किया जाएगा। अगली बैठक में यह 15 ब्लैक स्पॉट रोड सेफ्टी की बैठक में लंबित नहीं होने चाहिए। वर्ष 2024 में जिले में 216 सड़क हादसों में 227 लोगों की जान चली गई और 124 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस पर डीसी ने सभी अधिकारियों से पूछा कि हादसों को कम कैसे किया जा सकता है।

परंतु किसी ने भी कोई बात नहीं रखी। उन्होंने सभी से गत वर्ष के मुकाबले कम से कम 20 प्रतिशत लोगों की जान बचाने को कहा। वहीं डीसी ने रोड सेफ्टी के करीब 13 लाख रुपये के बकाया फंड को जल्द से जल्द सड़क सुरक्षा पर खर्च करने को कहा ताकि वह पैसा वापस न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed