फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five thousand rupees and mobile were snatched after beating

Yamuna Nagar News: मारपीट कर पांच हजार रुपये व मोबाइल छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees and mobile were snatched after beating
सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में दड़वा गांव के पास नहर की पटरी पर बाइक सवार बदमाशों ने प्रीतम सिंह के साथ मारपीट की। उससे मारपीट कर पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के भइयापुर गांव निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि वह यहां नहर सफाई ठेकेदार राहुल राठी के पास नौका चलाने का कार्य करता है। ठेकेदार के बनाए टैंट में ही वह रह रहा है। शाम को वह नहर की पटरी पर दड़वा के पास पैदल जा रहा था। चलते हुए वह मोबाइल पर अपने चाचा से बात कर रहा था। तभी पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। उसकी जेब से पांच हजार रुपये भी छीन लिए। उसे जान से मारने की धमकी देकर बदमाश भाग निकले। उसने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed