{"_id":"6a2eff487db620069f004a5b","slug":"five-injured-in-collision-between-pickup-and-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157813-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पिकअप और कार की टक्कर में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पिकअप और कार की टक्कर में पांच घायल
Mon, 15 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंबाला रोड पर कान्हड़ी मोड़ के पास ओवरलोड पिकअप और कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पिकअप पलटने से उस पर सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं कार सवार दो युवकों को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
पुलिस को दी शिकायत में कार चालक आशीष ने बताया कि वह अपने दोस्त नरेंद्र कुमार के साथ देर रात अपनी पत्नी को लेने अंबाला जा रहा था। कान्हड़ी मोड़ के पास पीछे से आ रही ओवरलोड पिकअप ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। संतुलन बिगड़ने से पिकअप सड़क पर पलट गई।
पिकअप में कच्चे आम की बोरियां ओवरलोड भरी थीं और उसके ऊपर व अंदर कई लोग सवार थे। हादसे में फैज, इबरा, हुमैरा, महफूज और शहजाद घायल हो गए। इनमें महफूज और फैज की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में किया गया। छप्पर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पिकअप चालक की तलाश में जुटी है।