{"_id":"5824bc4f4f1c1b6729b3a2d1","slug":"five-hunderd-thousand-bank-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 व 1000 के नोट जमा कराने व चेंज कराने को बैंकों में उमड़ा लोगों का हुजूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 व 1000 के नोट जमा कराने व चेंज कराने को बैंकों में उमड़ा लोगों का हुजूम
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा 500 व 1000 के नोटों को बंद करने से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी बाजार में दुकानदार 500 व 1000 के नोट लेने से कतराते रहे वहीं, कुछ दुकानदारों ने यह दोनों नोट लेकर अपने सामान की बिक्री की। दुकानदारों का कहना है कि अगर वह 500 और एक हजार रुपये नहीं लेते तो उनके माल की बिक्री नहीं होगी और उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। दूसरी ओर बिलासपुर स्थित बैंकों में 500 व 1000 रुपये के नोट जमा कराने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कस्बे के अग्रसेन चौक से छछरौली मोड़ तक आधा दर्जन निजी व सरकारी बैंक हैं, जहां काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी राशि खाते में जमा कराई।
क्षेत्र के रमन कुमार, सुमित कुमार, रणजीत सैनी, अनिल कुमार ने कहा कि वह आज सुबह लगभग आठ बजे बैंक अपने खातों में पैसे जमा कराने के लिए आ गए थे। करीब दो घंटे से लाइन में लगे हैं। हालांकि दोपहर दो बजे तक बैंकों में नए नोट नहीं आए थे, फिर भी बैंकों में लोगों की भारी भीड़ दिखी। बैंक संचालकों का कहना है कि वह उपभोक्ताओं के पैसे को उनके खातों में जमा कर रहे हैं और जो उपभोक्ता पैसे निकलवाने के लिए आ रहे हैं, उन्हें दस हजार रुपये तक 100, 50, 20 व 10 के नोट दे रहे हैं। बैंकों में अपने वाहनों पर आए सैकड़ों उपभोक्ताओं के वाहनों के सड़कों पर खड़ा होने से अग्रसैन चौंक से लेकर छोटा बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बन गई। इस कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। फोटो-10 व 11
500 व 1000 के नोट जमा कराने व चेंज कराने को बैंकों में उमड़ा लोगों का हुजूम
कई बैंकों के आगे खड़े उपभोक्ताओं के वाहनों से बनी जाम की स्थिति