फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five got admission, five got canceled

आईटीआई में पांच को प्रवेश, पांच का दाखला रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five got admission, five got canceled
यमुनानगर। आईटीआई में प्रवेश पाने के बाद दो और अभ्यर्थियों ने दाखिला रद्द करवा दिया। वीरवार को 16 सीटों के लिए होने वाली प्रक्रिया 18 सीटों के लिए की गई। मगर, विद्यार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई और उपस्थिति बेहद कम रही। वीरवार को कुल 10 विद्यार्थी दाखिला लेने पहुंचे, जिनमें से पांच के दस्तावेज सही नहीं मिले। इसके चलते उनका आवेदन रद्द कर दिया गया। इस दौरान कुल पांच विद्यार्थियों का ही दाखिला हो पाया। अब आईटीआई की कुल 13 सीटें खाली हैं, जिनके लिए शुक्रवार को भी प्रक्रिया चलेगी। इस बार विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बल्कि प्रवेश पा चुके विद्यार्थी दाखिला रद्द करवा रहे हैं। इस सत्र में अब तक कुल 116 विद्यार्थी दाखिला रद्द करवा चुके हैं। विद्यार्थियों में रुझान न होने का असर इस सत्र की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। सत्र में अन्य वर्षों की अपेक्षा काफी देरी हो चुकी है। वहीं विभाग ने दाखिला प्रक्रिया के छठा चरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई दाखिला के लिए विभाग की योजना अनुसार कुल चार ही चरण चलाए जाने थे। परंतु विद्यार्थियों में रुझान न होने के कारण चार चरण में सभी सीटें नहीं भर पाई। ऐसे में विभाग ने पांचवां अतिरिक्त चरण चलाया। इस चरण में भी सभी सीटें नहीं भर पाईं, जिसके बाद छठा चरण चलाया गया। पहले यह चरण 13 से 19 दिसंबर तक चलाया जाना था। विभाग को उम्मीद थी कि शेष 40 सीटें इस चरण में भर जाएंगी, परंतु इस दौरान एक सौ विद्यार्थियों ने संस्थान छोड़ दिया और सीटों की संख्या 140 हो गई। इसके बाद अब तक 16 और विद्यार्थियों ने अपना दाखिला रद्द करवा दिया। दाखिला प्रक्रिया के सभी चरण अधिकतम आठ से दस दिन के रहे। जबकि यह चरण सबसे लंबा चल रहा है और अंतिम सीटें ही नहीं भर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed