{"_id":"6786b6193eed6925b0034a2d","slug":"five-cars-stolen-from-agency-two-former-employees-accused-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-131498-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एजेंसी से पांच कारें चोरी, दो पूर्व कर्मियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एजेंसी से पांच कारें चोरी, दो पूर्व कर्मियों पर आरोप
Wed, 15 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। पंडित ऑटो मोबाइल्स एजेंसी से मारुति सुजुकी कंपनी की पांच कारें चोरी हो गई। आरोप एजेंसी के ही दो पूर्व कर्मचारियों पर लगा है। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने एजेंसी के किसी कर्मी की मिलीभगत से यह कारें और उनके दस्तावेज चोरी किए। शहर जगाधरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया है।
शिकायत में गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी ध्रुव वशिष्ठ ने बताया कि उनकी जगाधरी में पंडित ऑटो मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कारों की एजेंसी है। वे मारुति सुजुकी कंपनी की कार बेचते हैं। एक दिन वह वाहन के स्टॉक की जांच कर रहे थे। जांच में स्टॉक से ट्रू वैल्यू विभाग के पांच वाहन गायब मिले।
इनमें ऑल्टो, टाटा इंडिगो कार, फोर्ड फिगो कार, इंडिका विस्टा कार, एसएक्स 4 कार शामिल थी। उसने कर्मचारियों की सहायता से उन वाहनों की हर जगह खोज की, लेकिन उन्हें कोई भी वाहन नहीं मिला। जांच करने पर उसे पता चला कि उनकी एजेंसी के दो पूर्व कर्मी सुशील उर्फ गोल्डी और शिवांग ने इन कारों की चोरी की है।
विज्ञापन
एजेंसी में कार जमा करने की आधिकारिक फाइलों में उन दोनों नाम का प्रमाण मिला है। उन्होंने आरोपियों को शोरूम में बुलाया। दोनों आरोपी न तो शोरूम में आए और न ही अब उनका फाेन उठा रहे हैं। उन्हें शक है कि दोनों आरोपियों ने एजेंसी के किसी कर्मचारी की मिलीभगत से पांचों कारों को चोरी किया है। पांचों कारों के दस्तावेज भी चोरी हैं।