फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five acres of vegetation burnt due to forest fire

Yamuna Nagar News: जंगल में आग से पांच एकड़ की वनस्पतियां जलीं

Tue, 28 May 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Five acres of vegetation burnt due to forest fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर। वन विभाग जगाधरी रेंज के गांव कन्यावाला के जंगल में अचानक आग लग गई। आग से जंगल में करीब पांच एकड़ क्षेत्र में लगे पौधे, झांडियां जल गए। जिसमें घास फूंस और जंगली वनस्पति जल गई। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर वन विभाग कर्मचारियों का दल पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
जगाधरी खंड के वनरक्षक योगेश ने बताया कि दोपहर को सूचना मिलती थी कि गांव कन्यावाला के जंगल की सूखी घास में अचानक आग लग गई। जिससे घास फूंस और अन्य सूखा कबाड़ जल गया। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों व दमकल विभाग की गाड़ी ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि भयंकर गर्मी दोपहर में चिलचिलाती धूप व आग की लपटों के कारण बचाव कार्य में परेशानी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब पांच एकड़ के क्षेत्र में लगे पौधे, झाड़ियां, घास फूंस, वनस्पतियां जलकर राख हो गई। इस दौरान दर्जनों पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने में लोगों का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जंगल के क्षेत्र में धूम्रपान का प्रयोग न करें। बीड़ी, सिगरेट के जलते टुकड़े यहां वहां न फेंकें। ज्वलनशील पदार्थ जंगल क्षेत्रों में न लेकर जाए। योगेश ने कहा कि आग लगने के कारणों व नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed