फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   first merit list of open counseling today

Yamuna Nagar News: ओपन काउंसलिंग की पहली मेधा सूची आज

Mon, 12 Aug 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
first merit list of open counseling today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत 23 अगस्त तक दाखिले के आवेदन लिए जाएंगे। वहीं आवेदन पर 12 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसके लिए प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
ओपन काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी लगातार आवेदन कर रहे हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा आवेदन आईटीआई की उन ट्रेड के लिए हो रहे हैं, जिनकी सभी सीटें भर चुकी हैं। चार चरणों के बाद आईटीआई की कोपा, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन सिविल की ट्रेड की सभी सीटें भर चुकी हैँ। इस दौरान कोपा की तीन यूनिट में से एक में केवल दो सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

अन्य इन ट्रेड की किसी यूनिट में सीट नहीं है। बावजूद इसके विद्यार्थी कोपा, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, ड्राफ्ट्समैन ट्रेड में आवेदन हो रहे हैं। यह ट्रेड विद्यार्थियों की पहली पसंद हैं, चूंकि मार्केट में इन ट्रेड के अभ्यर्थियों की भारी मांग है। यही कारण है कि यह विद्यार्थियों की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके चलते इस बार इन ट्रेड में सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन अधिक होने के कारण इस बार इन ट्रेड्स की मेरिट 105 के पार पहुंच गई थी। मेरिट हाई होने के कारण अधिकांश विद्यार्थियों का इसमें नंबर नहीं पड़ा था। वहीं दाखिला प्रक्रिया के दौरान सबसे पहले इस ट्रेड की सीटें भरी थीं। ओपन काउंसलिंग सत्र में करीब 250 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें सबसे ज्यादा आवेदन कोपा, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए हुए हैं।
वहीं सोमवार को ओपन काउंसलिंग के दौरान दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों के मेरिट कार्ड लिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को मेरिट कार्ड व मूल दस्तावेज साथ लेकर जाना जरूरी है।

आईटीआई की ओपन काउंसलिंग के लिए कुल 401 सीटों की लिस्ट तैयार की गई है। इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), ड्राफ्टमैन सिविल और मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड में कोई सीट खाली नहीं है। कोपा की दो अन्य यूनिट में एक व दो सीट खाली हैं। इसके अलावा एडवांस सीएनसी में तीन, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस में नौ सीट शेष हैं। प्लंबर ट्रेड में 57 सीट रिक्त हैं।
वुड वर्क टेक्निशियन की 51 सीटों पर दाखिला होगा। इसके अलावा फाउंड्रीमैन ड्यूल में 48 सीटें हैं। इसमें से मात्र तीन पर दाखिला हुआ और 45 सीटें खाली हैं। इलेक्ट्रोप्लेटर ड्यूल की कुल 20 सीट में से चार भर चुकी हैं और 16 सीट खाली हैं। जीईओ इंफोर्मेटिक ट्रेड में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। इस ट्रेड की सभी 24 सीटें खाली हैं। वहीं प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में 14 सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा अन्य ट्रेड में भी तीन से 14 सीटें खाली हैं।


ओपन काउंसलिंग के लिए खाली सीट की सूची तैयार कर ली गई है। विद्यार्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे, फिर मेरिट लिस्ट जारी होगी। विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed