फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   First made the teenager pregnant, then took the cousin's sister and ran away with the father of two children

Yamuna Nagar News: पहले किशोरी को गर्भवती किया फिर मौसेरी बहन को ले भागा दो बच्चों का बाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
First made the teenager pregnant, then took the cousin's sister and ran away with the father of two children
दो बच्चों के पिता ने 13 साल की लड़की से छह माह तक गलत किया। किशोरी जब गर्भवती हुई तो इसका खुलासा हुआ। अब आरोपी युवक लड़की की मौसेरी बहन को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया। किशोरी की मां की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी जैकी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास दो बेटे व दो बेटियां है। बड़ी बेटी की शादी कर दी है। छोटी बेटी 13 साल की है। सुबह आठ बजे वो और उसके दोनों बेटे मजदूरी करने चले जाते और शाम को पांच बजे आते हैं। घर पर उसकी 13 साल की बेटी अकेली रहती है। मंगलवार को उसकी बेटी ने अपने पेट में दर्द होने की बात कही। वह अपनी बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गई जहां उसे गर्भवती बताया। उसे विश्वास नहीं हुआ और बेटी का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसकी रिपोर्ट में उसकी बेटी 19 सप्ताह की गर्भवती बताई गई। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि उसकी माैसी की लड़की का दोस्त जैकी छह माह से उसके साथ बहला फुसलाकर दुष्कर्म करता था। महिला ने बताया कि अब आरोपी उसकी बहन की 17 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया है। आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed