फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing on corporation worker for catching pig, shot in the neck

सुअर पकड़ने को लेकर निगम कर्मी पर फायरिंग, गर्दन में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Firing on corporation worker for catching pig, shot in the neck
यमुनानगर। शहर जगाधरी थाना से कुछ दूरी पर मिल्ट्री ग्राउंड के पास दोस्तों के साथ पटियाला काली माता मंदिर जा रहे लाजपत नगर निवासी दीपक को गोली मार दी। गोली दीपक की गर्दन में लगी। जबकि उसे दो दोस्त बाल बाल बच गए। दीपक नगर निगम में अनुबंध आधार पर कर्मचारी तैनात है। आरोप वाल्मीकि समुदाय के नेता रिंकू गागट व उसके साथियों पर लगा है। गंभीर हालत में कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन कर उसकी गर्दन से गोली निकाली गई। दीपक की हालत अब खतरे से बाहर है। आरोप है कि सूअर पकड़ने को लेकर आरोपी ने निगम कर्मी पर फायरिंग की। पुलिस ने घायल दीपक के बयान पर आरोपी रिंकू गागट को नामजद करते हुए उसके 7-8 अन्य साथियों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। फायरिंग के बाद से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नगर निगम में अनुबंध आधार पर कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली पर काम करता है। उसके पिता रमेश कुमार के पास सूअरों को पकड़ने का ठेका है। इसको लेकर ही उनका रिंकू गागट के साथ विवाद रहता है। जब भी वह सुअरों को पकड़ने जाते हैं, तो रिंकू गागट व उसके साथी विरोध करते हैं और उन्हें सूअर पकड़ने से रोकते है। दीपक ने बताया कि नगर निगम की ओर से सूअरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाता है, तो रिंकू अपने साथियों के साथ विरोध करने पहुंच जाता है। पहले भी कई बार इस बारे में विवाद हो चुका है। बुधवार अलसुबह करीब ढाई बजे वह अपने दोस्त अभिषेक व जसवंत के साथ पटियाला में स्थित काली माता मंदिर के लिए घर से चले थे। वह तीनों इनोवा कार में थे। जब वह जगाधरी के मिल्ट्री ग्राउंड के पास पहुंचे। आरोप है कि यहां पर वाल्मीकि समाज के नेता रिंकू गागट ने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। आरोपी ने सूअर पकड़ने को लेकर उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी रिंकू गागट ने पिस्टल निकालकर उसपर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली उसकी की गर्दन में जाकर लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसके दोस्तों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसे आइसीयू में रखा गया है। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर उसकी गर्दन के अंदर से गोली निकाली। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में आरोपी रिंकू गागट को नामजद करते हुए 7-8 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्ज एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुअरों को पकड़ने के लिए नगर निगम द्वारा समय समय पर अभियान चलाया जाता है। क्योंकि सूअर गंदगी के ढेर व नालियों में मुंह मारकर गंदगी फैलाते है। इसलिए निगम की ओर से इन्हें पकड़ने के लिए कई बार अभियान चलाए गए। लेकिन वाल्मीकि समुदाय के लोगों के विरोध के चलते सुअरों को पकड़ने का अभियान सफल नहीं होता। नगर निगम द्वारा हर पिछले साल भी इन्हें पकड़ने का अभियान चलाया गया था। तब भी कुछ लोगों ने ठेकेदार व उसके कारिंदे को पीटकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कई बार हो चुका है विवाद -
सूअर पकड़ने को लेकर 24 दिसंबर 2019 व पांच साल पहले विवाद हो चुका है। दिसंबर 2019 में जगाधरी की शांति कॉलोनी में सूअर पकड़ने के लिए रेकी करने गए ठेकेदार रामपाल व उसके कारिंदे कुलदीप को कुछ लोगों ने पकड़ लिया था। आरोपियों ने उनपर तेजधार हथियार से वारकर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोप वाल्मीकि समाज के कुछ युवकों पर लगा था। मारपीट में आरोपियों ने रॉड व तेजधार हथियारों से वार कर कारिंदे की टांगों व हाथों पर वार किए थे। जिसमें उसकी टांग व हाथ में फ्रैक्चर आया था। पांच साल पहले भी सिटी सेंटर रोड के पास से कुछ सुअरों को पकड़ने के विरोध में रविंद्र घायल हो गया। --------------
सुअरों को पकड़ने का किया विरोध
वाल्मीकि समाज के नेता रिंकू गागट का कहना है कि दीपक व उसके साथी सुअरों को पकड़ने के लिए मिल्ट्री ग्राउंड में आए थे। विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू की थी। उनका समाज सुअरों का पालन पोषण कर अपनी आजीविका कमाता है। सुअरों को पकड़ने नहीं दिया जाएगा।

-----------
वर्जन
मिल्ट्री ग्राउंड में गोली चलने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। घायल के बयान पर मामले में रिंकू गागट को नामजद करते हुए 7-8 अन्य पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। घायल की गर्दन से डॉक्टर ने गोली निकाल दी है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- निरीक्षक सुभाष चंद, प्रभारी, थाना शहर जगाधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed