फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing at home, the crook said, we will make you the sarpanch of the village

घर पर फायरिंग कर बोले बदमाश, तेरे को हम बनाएंगे गांव का सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Firing at home, the crook said, we will make you the sarpanch of the village
Firing at home, the crook said, we will make you the sarpanch of the village - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। सरपंच के चुनाव की तैयारी कर रहे गांव मंधार निवासी हरप्रीत सिंह के घर पर सोमवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने गेट के पास खड़ा होकर हरप्रीत को धमकाते हुए कहा कि तेरे को हम बनाएंगे गांव का सरपंच। इस दौरान बदमाशों ने लगभग 15 से 20 राउंड फायर कर दिए। गोलियां घर की दीवारों व शीशे पर लगीं। फायरिंग के समय हरप्रीत व परिवार के सदस्य कमरों के अंदर थे। वारदात के बाद एसपी मोहित हांडा, छप्पर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मौके से 17 खोल बरामद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव मंधार निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह किसान है। सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे के करीब वह अपने घर परिवार के साथ सोया हुआ था तभी उसकी माता कृपाल कौर को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। इस पर उसकी मां ने आवाज देकर जगाया। उसने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो दो नकाबपोश युवक गेट पर खड़े थे और उनके घर पर फायरिंग कर रहे हैं। उन युवकों ने करीब 15-20 गोलियां चलाईं। चार गोलियां उनके बरामदे की दीवार व शीशे पर आकर लगी। आरोप है कि उन युवकों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हरप्रीत के मुताबिक वे घर के अंदर थे इसलिए गोलियों से बच गए लेकिन दोनों युवक गोलियां चलाते हुए पंजाबी भाषा बोल रहे थे। गेट के पास ही खड़े होकर उन्होंने उसे धमकी दी कि तेरे को हम बनाएंगे गांव का सरपंच। इस दौरान बदमाश उन्हें गालियां देकर धमका रहे थे। उधर शोर सुनकर ग्रामीण जाग उठे और मौके पर पहुंचने लगे, तभी दोनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

गांव मंधार में घर पर फायरिंग की सूचना मिलते ही हम मौके पर गए थे। मौके से गोलियों के खोल बरामद किए हैं। कुछ गोलियां दीवार में लगी हुई हैं, कुछ शीशे में। मामले में हरप्रीत सिंह की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमें लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगदीश चंद्र, एसएचओ, थाना छप्पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed