{"_id":"5f6506888ebc3ed55d57253a","slug":"fireing-yamuna-nagar-news-knl446810138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों ने सैलून संचालक पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवकों ने सैलून संचालक पर की फायरिंग
विज्ञापन
प्रोफेसर कॉलोनी में दिन दहाड़े गोलियां चलने की आवाज से दहशत फैल गई। दो साल पहले की स्कूल में हुई रंजिश को लेकर गोलियां प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक सैलून पर चली। बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान सैलून पर मालिक सहित दो कर्मचारी मौजूद थे। वहीं एक ग्राहक कटिंग करवा रहा था।
गनीमत रही कि सैलून का डोर बंद होने के कारण मौजूद लोगों को छिपकर जान बचाने का मौका मिल गया। छप जाने से किसी को गोली नहीं लगी। जब तक लोग घरों से बाहर निकले हमलावर फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद, थाना सिटी प्रभारी मनोज कुमार, सीआईए-वन, सीआईए-टू, डिटेक्टिव स्टाफ सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सैलून मालिक की शिकायत पर एक युवक को नामजद कर दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गश्त कर रही हैं।
आईटीआई क्षेत्र स्थित अमरपुरी कॉलोनी निवासी अफजल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी में उसका न्यू दिल्ली के नाम से सैलून है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह दुकान पर था। इस दौरान उसका साथी परवेज काम कर रहा था। जबकि एक ग्राहक कटिंग करवा रहा था। अफजल ने बताया कि इस दौरान गांव गोलनी निवासी विशु और अपने दोस्त के साथ सैलून पर पहुंचा। आते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी। समझाने पर जब वह नहीं मना तो उसने दोनों को सैलून से बाहर करते हुए दरवाज अंदर से बंद कर दिया। आरोप है कि इस पर गाली गलौज करते हुए विशु ने पिस्टल निकालकर अंधाधुंध चार गोलियां दाग दी। किसी तरह अंदर मौजूद लोगों ने बचकर जान बचाई। गोली तो किसी को नहीं लगी, लेकिन सैलून के शीशे टूट गए। वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर विशु को नामजद करते हुए दो युवकों पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सैलून मालिक अफजल ने बताया कि 2018 में वह न्यू हैप्पी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। जबकि उसका छोटा भाई आजम नौवीं कक्षा में पढ़ता था। आजम की ही कक्षा में गोलनी निवासी विशु भी पढ़ता था। विशु अकसर उसके भाई से मारपीट करता था। बार बार समझाने पर भी विशु नहीं माना। आए दिन आजाम को मारता पीटता रहा। इसी को लेकर उसका विशु से झगड़ा हो गया। जिसका बाद में समझौता हो गया था। इसी को लेकर विशु रंजिश पाले हुए था।
अफजल ने बताया कि स्कूल के झगड़े के बाद समझौता हो गया था। जिसके बाद उसने व भाई आजम ने विशु को लेकर कभी कोई रंजिश नहीं रखी। लेकिन विशु इसे लेकर रंजिश पाले हुए था। अफजल ने बताया कि करीब 15 दिन पहले किसी परिचित ने बताया था कि विशु उसे मारना चाहता है। इस बात पर उसने ध्यान नहीं दिया। इसी मंसूबों के चलते उसने उस पर गोलियां चलाई।
अफजल व उसके साथियों के अनुसार आरोपी विशु ने चार गोलियां चलाई हैं। जबकि पुलिस दो गोलियां चलाने का दावा कर रही है। चूंकि पुलिस को मौका-ए-वारदात से गोलियों के दो खोल मिले हैं। पुलिस का कहना है कि यदि चार गोलियां चलाई होती तो चार खोल मिलने चाहिए थे। फिलहाल पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।