फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firefighters discuss their demands

Yamuna Nagar News: दमकलकर्मियों ने मांगों पर की चर्चा

Tue, 24 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Firefighters discuss their demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित दमकल केंद्र पर दमकल कर्मचारियों की बैठक हुई। जिला प्रधान गुलशन भारद्वाज की अगुवाई में बैठक के दौरान दमकल कर्मियों की मांगों पर चर्चा की गई।
जगाधरी इकाई सचिव रिंकू कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दमकल कर्मियों की लंबित मांगों का समाधान करने के बजाय अधिकारियों की कमेटी गठित कर एक माह में मांगों का समाधान करने के आदेश जारी किए थे, पर अधिकारियों ने दो माह में पांच बड़ी बैठके करके 12 जून को सभी मांगों की प्रोसिडिंग तैयार कर दोबारा से राजस्व मंत्री के पास भेज दी।
विज्ञापन

इससे साफ जाहिर है कि सरकार दमकल कर्मचारियों की किसी भी मांग का समाधान करने के बजाय टालमटोल करने का काम कर रही है। सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जिले से दमकल कर्मचारी पूरी एकता व मजबूती से 29 जून को फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा 24 श्रम कानूनों को समाप्त करके चार नए लेबर कोड्स लागू करने के विरोध में नौ जुलाई को राष्ट्रीय हड़ताल करेंगे। अगर इसके बाद भी कोई समाधान नहीं होता तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जा सकता है। इस मौके पर जगविंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, मोहन लाल, प्रदीप कुमार, रामकुमार, बोपेश शर्मा, पंकज कुमार, शेर सिंह, कुलदीप शर्मा, लोकेश शर्मा, सुनील कुमार, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed