फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firecrackers fell on the ground by releasing their hands, the glass of the house was broken due to the explosion

हाथ से छूट कर पटाखे जमीन पर गिरे, धमाके से घर के शीशे टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers fell on the ground by releasing their hands, the glass of the house was broken due to the explosion
यमुनानगर। सेक्टर-17 स्थित ओल्ड एज होम के सामने वाली गली में अचानक हुए धमाके से घर में खिड़की का शीशा टूट गया। साथ ही कांच का टुकड़ा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे का कारण घर में रखे पटाखे बताए जा रहे हैं, जिससे घर के स्टोर में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नरेश गुप्ता घर के स्टोर में रखा सामान बाहर निकाल रहे थे। तभी पटाखे से भरा पैकेट उनके हाथ से छूट गया। इससे हुए धमाके में वे घायल हो गए। साथ ही घर के स्टोर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य छत पर गए। वहीं पड़ोसी भी दौड़ कर मौके पर पहुंचे। पहले अफवाह फैली की घर में रखा एलपीजी सिलिंडर फट गया है। बाद में पता चला कि घर के स्टोर में दीपावली के कुछ बचे हुए पटाखे (जमीन पर मार कर बजाने वाले पटाखे) रखे थे, जिसके कारण हादसा हुआ। लोगों की मदद से घायल नरेश गुप्ता को निजी अस्पताल लाया गया। साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। जिला दमकल अधिकारी प्रमोद दुग्गल का कहना है कि गर्मी अधिक होने और पटाखे पुराने होने की वजह से वह जमीन पर गिरते ही फट गए, जिसके धमाके से खिड़की के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि आग को काबू कर लिया गया तथा जख्मी व्यक्ति की हालत भी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed