फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire prevention arrangements will be strengthened in ESI Hospital

Yamuna Nagar News: ईएसआई अस्पताल में पुख्ता होंगे आग से बचाव के इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fire prevention arrangements will be strengthened in ESI Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ईएसआई अस्पताल में आग से बचाव के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम अब पहले से मजबूत होगा। अस्पताल में आग से निपटने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। आग लगने की स्थिति में आधुनिक उपकरण अपने आप ही एक्टिवेट हो जाएंगे। जिनकी मदद से समय रहते आग पर काबू पाने में मदद मिलेगी। ईएसआई अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. रवि विमल ने सरकार को ईएसआई अस्पताल में आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
विभिन्न कंपनियों व फैक्टरियों में काम करने कर्मचारियों व उनके परिजनों का निशुल्क उपचार ईएसआई अस्पताल में होता है। इसके लिए कंपनी को अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों का ईएसआई में पंजीकरण कराना होता है। उपचार के लिए कर्मचारी के वेतन से सरकार द्वारा निर्धारित मासिक अंशदान काटा जाता है। ईएसआई की तरफ से कर्मचारी का यूनिक आईडी वाला एक पहचान पत्र भी बनाया जाता है। जिसे दिखाकर कर्मचारी अथवा उनके परिजन ईएसआई अस्पताल या फिर डिस्पेंसरी में उपचार करवा सकते हैं। जिले के ईएसआई अस्पताल से करीब 77 हजार कर्मचारी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

उपचार कराने के अलावा रोजमर्रा में अस्पताल में 50 से 80 कर्मचारी गंभीर रोगों के चलते अस्पताल में भर्ती भी रहते हैं। इसलिए अस्पताल में भर्ती मरीजों, ओपीडी के लिए आए कर्मचारियों और परिजनों के अलावा स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए ईएसआई में आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने की जरूरत थी। मंजूरी मिलने के बाद अब अस्पताल की छत में ऐसे उपकरण लगाए जाएंगे जो आग लगने पर अपने आप ही एक्टिवेट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पानी के छिड़काव के लिए पाइप लाइन भी अस्पताल में लगाई जाएगी। फिलहाल अस्पताल में फायर एक्सटिंग्विशर जिसे अग्निशमन यंत्र कहते हैं। ये एक छोटा सा गैस सिलिंडर होता है जिसमें ऐसा पदार्थ भरा रहता है जिसे छोड़ने से आग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। यह भी सच है कि ज्यादातर लोगों को आज भी यह गैस सिलिंडर चलाने का तरीका नहीं पता है। ऐसे में जब तक इन्हें चलाया जाता है तब तक आग काफी फैल जाती है।

आग से समय पर निपट सकेंगे: डॉ. रवि विमल
ईएसआई अस्पताल जगाधरी के एमएस डॉ. रवि विमल ने बताया कि अस्पताल में आग से बचाव के लिए फिलहाल गैस सिलिंडर लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल में आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इससे अस्पताल में काम करने वाला स्टाफ और उपचार के लिए आए कर्मचारी और उनके परिजन खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed