फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire in plywood factory, goods worth lakhs were presented

प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान चढ़ा भेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire in plywood factory, goods worth lakhs were presented
Fire in plywood factory, goods worth lakhs were presented - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। चनेटी रोड स्थित पेसिफिक प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई। आग की चपेट में आने से फैक्टरी में रखी प्लाईवुड, केमिकल व तीन मशीनें जल गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फैक्टरी मैनेजर प्रमित अग्रवाल के अनुसार आग लगने से उनका करीब 16 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दे दी। कुछ ही देर बाद दमकल की दो गाड़ियां लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्रवाल ने बताया कि आग लगने से ऑफिस के अंदर और बाहर का सामान जल गया। स्टोर का केमिकल, अकाउंट्स की सभी किताबें व करीब तीन प्लाई बोर्ड मशीनरी भी जल गई है। फैक्टरी में रखा कच्चा व तैयार माल भी आग की भेंट चढ़ गया। उसका लगभग 16 लाख का नुकसान हुआ है। उधर, दमकल विभाग के अधिकारियों कहना है की आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed