फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire Broke our in NIKU Ward of Yamunanagar Civil Hospital

Yamunanagar: सिविल अस्पताल के निकू वार्ड में लगी आग, बाल-बाल बचे 30 बच्चे, सारा रिकॉर्ड जला

Sat, 04 Mar 2023 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:12 AM IST
सार

निकू वार्ड में नवजात बच्चों को शीशे में रखा जाता है। यह वह बच्चे होते हैं जो समय से पहले जन्म लेते हैं, या जिन्हें पीलिया या फिर सांस लेने में दिक्कत होती है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बच्चे वार्ड में लगे एसी में शार्ट सर्किट हुआ।
 

विज्ञापन
Fire Broke our in NIKU Ward of Yamunanagar Civil Hospital
यमुनानगर सिविल अस्पताल के निकू वार्ड में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिविल अस्पताल यमुनानगर के निकू वार्ड में शनिवार सुबह आग लग गई। वार्ड में 30 बच्चे दाखिल थे जो बाल-बाल बच गए। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल कर बच्चों को बचाया। आग से वार्ड में रखा सारा सामान व रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वार्ड में भर्ती बच्चों को जगाधरी के निकू वार्ड व ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


निकू वार्ड में नवजात बच्चों को शीशे में रखा जाता है। यह वह बच्चे होते हैं जो समय से पहले जन्म लेते हैं, या जिन्हें पीलिया या फिर सांस लेने में दिक्कत होती है। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बच्चे वार्ड में लगे एसी में शार्ट सर्किट हुआ। जिससे वार्ड में रखे रिकॉर्ड में आग लग गई। देखते ही देखते आग दूसरी जगह भी फैल गई। आग की लपटें उठते देख वार्ड में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। तब वहां पर पांच कर्मचारी ड्यूटी पर थे। कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेल कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। अस्पताल के स्टाफ की तरफ से इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।दमकल की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


निकू वार्ड में ड्यूटी पर तैनात कल्पना शर्मा ने बताया कि एसी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्टाफ ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

मामले की जांच की जाएगीः मंजीत सिंह
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल यह पता लगा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। सभी बच्चे सकुशल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed