{"_id":"6a3ae02039cd31814f07a9d5","slug":"fire-breaks-out-at-plywood-factory-premises-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158354-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी परिसर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्लाईवुड फैक्टरी परिसर में लगी आग
Wed, 24 Jun 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग से जलता सामान।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पांसरा स्थित कक्कड़ प्लाईवुड फैक्टरी परिसर में मंगलवार दोपहर बालन के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से कुछ समय के लिए फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते दमकल विभाग को सूचना दे दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
फैक्टरी के एक हिस्से में बड़ी मात्रा में बालन रखा हुआ था। दोपहर के समय कर्मचारियों ने वहां से धुआं उठता देखा। इसके बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी जलती हुई तीली या चिंगारी के कारण बालन में आग लगी। बालन सूखा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
दमकल कर्मियों ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। आग बुझाने के दौरान जेसीबी मशीन की भी सहायता ली गई। बालन के ढेर को इधर-उधर फैलाकर भीतर सुलग रही आग को पूरी तरह बुझाया गया, क्योंकि ऐसे मामलों में ऊपर से आग बुझने के बाद भी अंदर लंबे समय तक धधकती रहती है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही फैक्टरी के मुख्य हिस्से को कोई नुकसान पहुंचा।