फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR against mother and son for alleged misbehavior with municipal employees.

Yamuna Nagar News: नगरपालिका कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप में मां-बेटे पर एफआरआई

Thu, 09 Jul 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 09 Jul 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
FIR against mother and son for alleged misbehavior with municipal employees.
साढौरा। बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगरपालिका टीम से अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने महिला दुकानदार सोनिया और उसके बेटे कृष्णा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ लखविंद्र ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे। यह कार्रवाई नगरपालिका सचिव नितिन वत्स की शिकायत पर की गई है। शिकायत के अनुसार चार जुलाई को सरकार के निर्देशानुसार एसआई फूल सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी दौरान दिल्ली कॉम्प्लेक्स के सामने बर्तन की दुकान चलाने वाली सोनिया और उसके पुत्र कृष्णा की टीम से बहस हो गई थी। एसआई फूल सिंह ने आरोप लगाया कि महिला और उसके बेटे ने कर्मचारियों से गाली-गलौज की, उससे चालान बुक छीनकर फाड़ दी तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। शिकायत में धक्का-मुक्की, मारपीट और सफाई कर्मचारियों के साथ जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया गया है। बता दें कि इस मामले में कार्रवाई में देरी से नाराज नगरपालिका कर्मचारियों ने मंगलवार को कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed