फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Financial knowledge fair was organised and people were given information

Yamuna Nagar News: वित्तीय ज्ञान मेला लगा लोगों को दी जानकारी

Wed, 04 Sep 2024 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 04 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Financial knowledge fair was organised and people were given information
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद की जिला शाखा की ओर से सेक्टर-17 स्थित शाखा में वित्तीय ज्ञान मेला लगाया गया। यह मेला सामान्य लोगों के लिए लगाया गया था। कार्यक्रम में सिडबी की यमुनानगर शाखा के एजीएम आलोक कुमार मुख्यातिथि रहे।
वहीं, सीए तरुण भाटिया, सीए पुनीत भाटिया, सीए संजीव भाटिया मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद आईसीएआई का मोटो गीत गाया गया। यमुनानगर शाखा अध्यक्ष सीए कमल भाटिया कार्यक्रम का उद्देश्य व आवश्यकता बताई। उन्होंने बताया कि सीए की जिला शाखा में यह पहला वित्तीय विज्ञान मेला है। सीए की शाखा ने आम लोगों को विभिन्न वित्तीय मामलों की जानकारी दी।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान नई दिल्ली के वित्तीय एवं कर साक्षरता निदेशालय के निर्देशों पर करवाया गया। इसका उद्देश्य वित्तीय जागरूकता एवं शिक्षा को बढ़ावा देना है। सीए तरुण भाटिया ने पूंजी बाजार से धन सृजन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने म्यूचुअल फंड के बारे में भी जानकारी दी। सीए पुनीत भाटिया ने लोगों को आयकर अधिनियम के तहत पूंजीगत लाभ व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए संजीव भाटिया ने जीएसटी संबंधित विभिन्न बिंदुओं के जानकारी दी। कार्यक्रम में लोगों ने जिज्ञासा व शंकाओं को लेकर प्रश्न भी पूछे। सिडबी के एजीएम आलोक कुमार ने विभिन्न बैंकिंग उत्पादों और सरकार की योजनाओं के बारे बताया। कार्यक्रम का संचालन सीए अनुज जिंदल ने किया। इस दौरान सीए अमित गुप्ता, सीए गिरीश गर्ग, सीए जोरावर सिंह, सीए ऊर्जा, शशि गुप्ता, मोहित अग्रवाल, तरुण जैन, रविंद्र चौरसिया, सुमित गुप्ता, उमेश गोयल, सोहन लाल काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed