{"_id":"62a4fe1be2d6b66ca67a004c","slug":"file-another-case-against-thug-speed-renu-yamuna-nagar-news-knl11123499","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिगी की गति रेणु के विपरीत एक और केस दर्ज करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिगी की गति रेणु के विपरीत एक और केस दर्ज करें
विज्ञापन
यमुनानगर। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने नौकरी व सरकारी ग्रांट दिलाने के नाम पर ठगी करने की आरोपी लाहसाबाद निवासी रेणू कादियान को प्रोडक्शन रिमांड पर लिया है। दूसरी तरफ बिलासपुर पुलिस ने आरोपी रेणू कादियान पर धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया है। पुलिस ने गांव पिरथीपुर निवासी पिंकी की शिकायत पर आरोपी गांव लहसाबाद निवासी रेनु कादियान के अलावा फेरुवाला निवासी रोशनलाल और गनौली निवासी अमन को भी नामजद किया है। आरोपियों ने पिंकी से किस्तें जमा कराने के नाम पर 1.05 लाख रुपये और उसके भाई अमन से पीएनबी में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी रेनू और उसके साथियों पर पहले भी कई केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने रेनू को छप्पर थाना में दर्ज धोखाधड़ी के केस में रिमांड पर लिया हुआ है।
पिरथीपुर निवासी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2018 में वह निधि बैंक में नौकरी करती थी। आरोपी भी वहां पर काम करते थे। इस दौरान वह गर्भवती हुई तो उसने नौकरी छोड़ दी। डिलीवरी होने के बाद आरोपी गनौली निवासी अमन, फेरुवाला निवासी रोशनलाल व रेनू कादियान उसके घर पर आए और कहने लगे कि वह क्लाइंट से किस्तें लेकर उन्हें दे दिया करें और वे आगे जमा करा दिया करेंगे। लेकिन आरोपियों ने किस्तें लेकर आगे जमा नहीं कराई। उसके भी एक लाख पांच हजार रुपये लेकर आगे जमा नहीं कराए। वहीं आरोपियों ने उसके भाई अंबाला के गांव टोबा निवासी संता राम को पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर 3.20 लाख ले लिए। वहीं उसे फर्जी जॉइनिंग लेटर दे दिया । जिन लोगों की किस्तें जमा करने के लिए उसने आरोपियों को दी थी, उनकी किस्तें जमा नहीं हुई । अब वे लोग उसे परेशान कर रहे हैं । तीनों आरोपियों ने उसके, उसके भाई और किस्तें देने वाले लोगों के साथ धोखा किया है ।
आरोपियों ने करीब 30 लोगों से की है ठगी
इंचार्ज सोमवती ने बताया कि आरोपी रेणू कादियान, गनौली निवासी अमन कुमार, कैंप निवासी वीरेंद्र गुप्ता व आशीष ने अनाज मंडी बिलासपुर में एक कार्यालय खोला हुआ था। इन्होंने तलाकौर, कपालमोचन, रादौर रोड में कार्यालय बनाए हुए थे। इन आरोपियों ने किसी को बुढ़ापा पेंशन दिलाने तो किसी को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की थी। किसी के घर पर जाकर उनसे पेंशन व योजना का लाभ दिलाने के नाम पर फार्म भरवा लेते। इसके बदले में पैसे लेते थे। इन आरोपियों ने 25 से 30 लोगों के साथ ठगी की है। वर्ष 2018 से 2019 तक यह थाना छप्पर क्षेत्र में सक्रिय रहे। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लोग उसके खिलाफ थानों में शिकायतें दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ नए नए मामले सामने आ रहे है।
विज्ञापन
तीन दिन के रिमांड पर है रेेणू कादियान
बता दें कि आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने नौकरी व सरकारी ग्रांट दिलाने के नाम पर ठगी करने की आरोपी लाहसाबाद निवासी रेनू कादियान को शुक्रवार को तीन दिन के प्रोडक्शन रिमांड पर लिया था। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस आरोपी से थाना छप्पर के मामले में पूछताछ व रिकवरी करेगी। गिरोह के मास्टरमाइंड गांव रामगढ का माजरा वासी सुलेंद्र को भी गिरफ्तार किया हुआ है।