फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fight between two groups during wedding ceremony, fired in the air

Yamuna Nagar News: शादी समारोह में दो गुटों में झगड़ा, किया हवाई फायर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups during wedding ceremony, fired in the air
छप्पर थाना क्षेत्र के सरस्वती नगर स्थित गुरु पैलेस में आयोजित शादी समारोह में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पैलेस से दोनों पक्ष बाहर आ गए। बाजार वाली गली में फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक पक्ष से एक युवक ने कट्टा निकालकर हवाई फायर कर दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मगरपुर निवासी राजन का शादी समारोह था। जिसमें उसके दोस्त खेड़ी दर्शन सिंह मनदीप सिंह, कमल रंधावा, भंभौली निवासी आशु वाल्मीकि, सन्नी व राजपुरा निवासी काला फौजी आए हुए थे। शादी समारोह में काॅफी लेते समय कमल रंधावा व काला फौजी के बीच बहस हो गई। मामला बढ़ा तो कमल रंधावा व मनदीप और दूसरे पक्ष से आशु, काला व सन्नी आमने सामने हो गए। दोनों झगड़ने लगे तो वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें शादी समारोह से बाहर कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए। सरस्वती नगर में जब वे बाजार वाली गली में पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच फिर से गाली गलौज होने लगी। कमल व उसके साथी ने डंडे निकाले और उन्हें मारने के लिए चले तो दूसरी ओर से आशु ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया और भाग निकले। गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थाना छप्पर प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि शादी समारोह में बहस हुई थी। इस दौरान दो पक्षों में कॉफी लेते समय विवाद हुआ। बाद में पैलेस से बाहर जाकर एक पक्ष की ओर से फायर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed