फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fight between two brothers over tubewell water

ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो भाईयों में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fight between two brothers over tubewell water
जठलाना। गांव बरहेड़ी में ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। जिसमें छोटा भाई घायल हो गया। छोटे भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के बड़े भाई को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। गांव बरहेड़ी निवासी ईलम चंद ने बताया कि वह चार भाई हैं। सभी के पास छह एकड़ भूमि है।
विज्ञापन

सभी अपने हिस्से की जमीन पर खेती कर रहे हैं। इस जमीन पर एक साझे का एक ट्यूबवेल लगा हुआ है। सुबह के समय जब वह अपने खेतों में सिंचाई कर रहा था तो उसका बड़ा भाई रमेश ट्यूबवेल पर आ गया। उसके भाई ने आते ही ट्यूबवेल का पानी अपने खेत में मोड़ दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों में बहस हो गई। जिस पर रमेश ने फोन कर अपने बेटे अंकुश को खेत में बुला लिया। जहां दोनों ने मिलकर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दोनों उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed