फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fetal examination was being done in Bolero moving on the highway, caught on the border of UP

हाईवे पर चलती बोलेरो में कर रहे थे भ्रूण जांच, यूपी के बॉर्डर पर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fetal examination was being done in Bolero moving on the highway, caught on the border of UP
Fetal examination was being done in Bolero moving on the highway, caught on the border of UP - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर चलती बोलेरो गाड़ी में गर्भवती महिला के गर्भ में भ्रूण की लिंग जांच करते दो आरोपियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। आरोपियों को उत्तर प्रदेश व यमुनानगर के बॉर्डर पर कलानौर के निकट यमुनानगर व कैथल पीएनडीटी की टीम ने संयुक्त रूप से पकड़ा। आरोपियों से कार में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, टैबलेट व जांच में प्रयोग होने वाला अन्य सामान मिला है। दो मुख्य आरोपियों के अलावा कार चालक व एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा है। भ्रूण लिंग जांच में उनकी संलिप्तता है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। कलानौर चौकी में देर रात तक विभाग की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि जिला कैथल की पीएनडीटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अंबाला के साहा में गर्भ में भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। इसका पता लगने पर कैथल के डॉ. गौरव पुनिया, राजेश ने एक गर्भवती महिला को डिकोय बनाकर आरोपियों की बताई जगह पर अंबाला के साहा में भेजा। साहा से महिला को एक बोलेरो गाड़ी में बिठाकर आरोपी यमुनानगर होते हुए सहारनपुर की तरफ चले गए। अंबाला के गांव नगला जटान निवासी कृष्ण कुमार ने जांच के लिए 20 हजार रुपये लिए थे। महिला ने गाड़ी का नंबर पहले ही टीम को बता रखा था। जब आरोपी यमुनानगर की तरफ आए तो कैथल की टीम ने उनसे संपर्क किया। जिस पर वह डॉ. निशा गौरावा व नितिश के साथ कैथल की टीम को मिले। दोनों टीमों ने कलानौर के पास पुलिस की मदद से नाकाबंदी कर दी। सहारनपुर की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी को रोककर उसमें से चार लोगों को पकड़ा। कार से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, टैबलेट व अन्य सामान मिला। अल्ट्रासाउंड करने वाले की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव चरथावल निवासी शाह आलम के तौर पर हुई। पुलिस सभी को कलानौर चौकी में ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. पुनीत कालड़ा ने बताया कि आरोपी चलती कार में ही भ्रूण जांच करते थे। आरोपी बॉर्डर के आसपास ही रहते थे ताकि किसी एक तरफ से पुलिस आए तो दूसरे राज्य में भाग जाए। ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति जो कार में मिले हैं उनसे भी पूछताछ की जा रही है कि कहीं वह इसमें संलिप्त तो नहीं हैं। कृष्ण व शाह आलम के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed