{"_id":"63fe4d8a9272344d8d0fc48c","slug":"fertilizer-seller-was-assaulted-threatened-by-showing-desi-katta-yamuna-nagar-news-c-18-1-44908-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खाद विक्रेता से मारपीट, देसी कट्टा दिखाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खाद विक्रेता से मारपीट, देसी कट्टा दिखाकर धमकाया
Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पांसरा फाटक के नजदीक खाद एवं कीटनाशक विक्रेता विरेंद्र कुमार का गिरेबान पकड़कर पांच युवकों ने मारपीट की। किसी तरह खाद विक्रेता उनसे जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने फिर उनकी कार में पीछे से टक्कर मारी। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें देसी कट्टा दिखाकर धमकाया। खाद विक्रेता ने कलानौर चौकी में घुसकर जान बचाई। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मॉडल कॉलोनी निवासी विरेंद्र सिंह ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादीपुर में खाद, बीज व कीटनाशक दवाइयों की दुकान है। सोमवार को वह अपनी कार में अपने दोस्त शादीपुर निवासी नौशाद के साथ एचडीएफसी बैंक शादीपुर से दो लाख 10 हजार रुपये निकलवाकर दोपहर करीब 12.30 बजे शादीपुर से कलानौर की तरफ जा रहा था। वह कार चला रहा था, जबकि नौशाद उसके साथ में बैठा था।
करीब एक बजे जब वे पांसरा फाटक पर पहुंचे तो फाटक पर जाम होने के कारण वह गाड़ी को आराम से चला रहा था। तभी पीछे से एक स्वीफ्ट कार उनके आगे आकर रुकी। आरोपी कार चालक ने उनके आगे कार अड़ाकर रोक लिया। कार रुकते ही शादीपुर निवासी शोएब, शाऊद, आशिक, रायपुर निवासी सादिक व एक अन्य युवक उतरा। आरोपियों ने उसकी कार की खिड़की खोलकर उसका गिरेबान पकड़ बाहर निकाला और उससे गाली गलौच करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उससे बैंक से निकाल कर लाए रुपये मांगे। लेकिन उसने देने से मना कर दिया। तभी आरोपियों ने डंडों से उसकी कार का पिछला शीशा तोड़ दिया और उसके साथ धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
उसने किसी तरह आरोपियों से खुद को छुड़ाया और कार में बैठकर अपनी जान बचाकर भाग। इसके बाद आरोपियों ने उनका पीछा किया। मंडोली मोड पर जाकर आरोपियों ने उनकी कार में टक्कर मारी। किसी तरह आरोपियों से जान बचाकर वह कलानौर चौकी पहुंचे। इस दौरान आरोपी सादिक ने उन्हें देसी कट्टा दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि धक्का मुक्की के दौरान आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन निकाल ली।