{"_id":"66ad8a24d327b04f120f0cb6","slug":"fed-up-with-the-teasing-of-two-youths-four-girl-students-left-coaching-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123119-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दो युवकों की छेड़खानी से तंग चार छात्राओं ने कोचिंग छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दो युवकों की छेड़खानी से तंग चार छात्राओं ने कोचिंग छोड़ी
विज्ञापन
जगाधरी। थाना सेक्टर-17 क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में आने वाली चार छात्राओं के साथ दो युवक पिछले डेढ़ माह से छेड़खानी कर रहे हैं। इससे तंग आकर छात्राओं ने कोचिंग सेंटर जाना छोड़ दिया। इस संबंध में एक छात्रा के पिता की ओर से सेक्टर 17 थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। सेंटर में उसकी तीन अन्य सहेलियां भी कोचिंग ले रही हैं। चार-पांच दिन से उनकी बेटी सेंटर नहीं जा रही थी। जब उन्होंने बेटी से सेंटर न जाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह अपने तीन सहेलियों के साथ जगाधरी बस स्टैंड से पैदल कोचिंग सेंटर जाती है। आरोप है कि जगाधरी के दो युवक बस स्टैंड से बाइक पर उनका कोचिंग सेंटर तक पीछा करते हैं। करीब डेढ़ माह से दोनों युवक उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन पर अश्लील फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर धमकियां देते हैं। उनको देख कर दोनों भद्दी भद्दी बातें करते हैं और गंदे इशारे करते हैं। यही नहीं आरोपी मोबाइल नंबर देने के लिए कई दिनों से दबाव बना रहे हैं। इसके चलते उसने व उसकी सहेलियों ने सेंटर जाना छोड़ दिया।
थाना प्रभारी जसमेर गुलिया का कहना है कि छात्रा के पिता की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बाइक नंबर के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
किशोरी से छेड़खानी में पड़ोसी युवक पर केस
यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र में 14 साल की किशोरी ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करता है। रोज की तरह वीरवार को वह काम पर गया था। उनकी 14 साल की बेटी घर पर अकेली थी, जबकि अन्य सदस्य भी बाहर थे। इस बीच पड़ोसी युवक अंतराम ने घर पर आकर उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि किसी से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। शाम को जब वह फैक्ट्री से लौटे तो बेटी रोने लगी और पड़ोसी की करतूत उन्हें बताई। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी अंतराम पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।