{"_id":"683ca6d13b680833f00b0fc8","slug":"fear-of-gangsters-liquor-contracts-will-be-auctioned-again-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-138678-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गैंगस्टरों का खौफ, दोबारा होगी शराब ठेकों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गैंगस्टरों का खौफ, दोबारा होगी शराब ठेकों की नीलामी
Mon, 02 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शराब कारोबार में गैंगस्टरों की दखलंदाजी से ठेकेदारों में खौफ का आलम है। इस जिले में सभी ठेकों की नीलामी नहीं हो सकी। यमुनानगर में ऐसा पहली बार है जब पहली बार में ठेकों की नीलामी नहीं हुई। आबकारी विभाग अब दोबारा सभी ठेकों की नीलामी कराएगा। ठेकों की नए सिरे से नीलामी अब 4 जून को होगी।
माना जा रहा है दूसरी बार भी ठेकों की नीलामी होना मुश्किल है। यह बात अधिकारी भी मान रहे हैं, लेकिन इस पर कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। सभी ठेकों के नीलाम होने पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व सरकार के खजाने में जमा होगा। वहीं रविवार को छुट्टी के दिन भी एक्साइज कलेक्टर विजय सिंह यमुनानगर पहुंचे। उन्होंने जगाधरी स्थित डीईटीसी कार्यालय में शराब ठेकेदारों से बात की।
उन्होंने एक-एक ठेकेदार को बुलाकर उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान जिला कार्यालय के किसी स्टाफ को अंदर नहीं जाने दिया गया। ठेकेदारों ने कलेक्टर को बताया कि वह करोड़ों रुपये लगाकर ठेका ले रहे हैं। इतने पैसे लगाकर भी जान को खतरा हो रहा है। वह पैसा लगाकर अपनी जान क्यों दें। पहले छोटे-मोटे बदमाशों के फोन आते थे।
विज्ञापन
अब तो सीधे गैंगस्टर के फोन आ रहे हैं। वह भी एक साथ कई गैंगस्टर के। ठेकेदारों ने खेड़ी लक्खा सिंह में शराब ठेकों को लेकर तिहरा हत्याकांड, जगाधरी बस स्टैंड के पास गोदाम पर फायरिंग, गोबिंदपुरी रोड स्थित शराब ठेके पर फायरिंग का मामला भी उठाया। कलेक्टर विजय सिंह ने ठेकेदारों से नीलामी में हिस्सा लेने का अनुरोध किया।
कुल 55 जोन में शराब ठेकों की नीलामी होनी है। इनका रिजर्व प्राइस 485 करोड़ रुपये रखा गया है। इनमें से शनिवार को जोन 30, 39 व 50 की नीलामी 27 करोड़ रुपये में हो गई थी। परंतु आबकारी विभाग ने इन तीनों जोन की नीलामी को भी रद्द कर दिया है। आबकारी विभाग का नियम है कि यदि 25 प्रतिशत से कम ठेकों की नीलामी हो तो उसे रद्द कर दिया जाता है।
अब इन तीनों जोन समेत सभी 55 जोन की नीलामी नए सिरे से चार जून क को कराई जाएगी। ठेकेदारों को बिड दाखिल करने के लिए केवल एक ही दिन का समय दिया गया है। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक ठेकेदार बिड दाखिल कर सकेंगे।
एसपी के आश्वासन के बाद भी डर का माहौल
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के आश्वासन के बाद भी ठेकेदारों में डर का माहौल है। ठेकेदारों को डर है कि वह ठेकों की नीलामी में हिस्सा लेंगे तो फिर से वह गैंगस्टरों के निशाने पर आ जाएंगे। अपराधी उनसे रंगदारी मांगने लगेंगे। पैसे नहीं देने पर फायरिंग तक हो सकती है। इसी डर को खत्म करने के लिए एसपी ने 28 मई को अपने कार्यालय में शराब ठेकेदारों के साथ बैठक की थी। एसपी ने ठेकेदारों से कहा था कि वह घबराएं नहीं। अपराधियों के डर से वह अपना काम न छोड़ें। अपराधियों का उद्देश्य दहशत फैलाना होता है। ठेकेदारों की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। साथ ही एसपी ने सभी ठेकेदारों से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया। शराब गोदामों के अलावा ठेकों के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई।