फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   father take his son at the tip of knief

ढाई साल के बेटे को छीन ले गया पिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
father take his son at the tip of knief
शहर की एक कालोनी में पिता पर अपने ढाई साल के बेटे के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। बच्चे की नानी का आरोप है कि उसने विरोध किया को आरोपी ने अपने भाई व मां के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित बच्चे की नानी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी लड़की की शादी 2017 में की थी। शादी के बाद उन दोनों पर एक लड़का हुआ। इसके बाद आरोपी उसकी लड़की को परेशान करने लगा। इस पर उसकी लड़की अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ उसके पास आकर रहने लगी। समझौते के दौरान आरोपी दामाद अपने लड़के को दिन में कुछ समय के लिए अपने पास रख सकता था। महिला ने बताया कि 18 जुलाई को भी आरोपी दामाद उसके दोहते को अपने साथ घर पर ले गया था।
विज्ञापन

कुछ समय बाद वह अपने दोहते को आरोपी के घर लेने गई। वहां उसने देखा कि आरोपी दोहते के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। उसने इस बात का विरोध किया और दोहते को लेकर वहां से भाग निकली। इस दौरान आरोपी अपने भाई सहज व मां रजनी के साथ मिलकर उनके घर पर आ गए। आरोपियों ने उसके, उसकी लड़की के साथ मारपीट की। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि पति-पत्नी का विवाद है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed