फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father-in-law, brother-in-law accused of misdeed, Yamunanagar

ससुर, देवर पर दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law, brother-in-law accused of misdeed, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही दिव्यांग महिला ने अपने ससुर व देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने अन्य लोगों को बुलाकर गलत काम कराया। मामला सोनीपत के गोहाना क्षेत्र का है। जब महिला यमुनानगर आकर रहने लगी तो आरोपियों ने यहां आकर भी उससे मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुर व देवर समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
एक गांव निवासी दिव्यांग महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी गोहाना क्षेत्र में हुई थी। उसके पति ने पहली पत्नी की मौत के बाद उससे दूसरी शादी की थी। उसका पति ट्रक चालक है, इसलिए वह कई दिन के बाद घर लौटते थे। वह अपनी ससुराल में छत पर बने कमरे में रहती थी। आरोप है कि उसका ससुर व देवर शुरू से उस पर गलत नजर रखते थे। पति की गैरमौजूदगी में उसके ससुर व देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी बाहर के लोगों से पैसे लेकर उसके साथ गलत काम करवाते थे। यह बात उसने अपनी सास को भी बताई। उसने भी आरोपियों का ही साथ दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब उसका पति लौटा तो उसने सारी बात उन्हें बताई। पति ने परिवार वालों से विरोध जताया तो आरोपियों ने मारपीट कर उन दोनों को बच्चों समेत घर से निकाल दिया। वह पति के साथ सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में आकर रहने लगी। कुछ दिन पहले जब पति काम पर गया हुआ था तो ससुर व देवर उसके घर आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसने अपने साथ जबरन ले जाने लगे। बच्चों ने उनका विरोध किया। इस पर ससुर व देवर ने उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed