फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father-in-law and brother-in-law accused of trying to rape

विवाहिता ने ससुर व देवर पर लगाए दुष्कर्म का प्रयास व छेड़छाड़ के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law and brother-in-law accused of trying to rape
छप्पर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर व देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने व छेड़छाड़ और पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मार्च 2020 में छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर उसे विदा किया था। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उससे दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि शुरू से ही उसका देवर व ससुर उस पर बुरी नजर रखते थे। मई माह में वह घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर घर पर आया। आरोप है कि तब आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उसने यह बात अपने पति को बताई, लेकिन उसने भी उसी का साथ दिया। एक दिन उसके ससुर ने भी उसके साथ छेड़खानी की और गलत काम करने की कोशिश की। विरोध जताने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने भी उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। बाद में आरोपियों ने उसे पीट कर घर से निकाल दिया। उसने मायके आकर इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले महिला के पति, ससुर, देवर, सास व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed