फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father arrested for hurting religious sentiments, VHP protests

Yamuna Nagar News: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोपी का पिता काबू, विहिप ने किया विरोध

Fri, 28 Apr 2023 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
Father arrested for hurting religious sentiments, VHP protests
जगाधरी। सिख गुरुओं व धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी गौरव पंडित के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं गौरव के पिता को हिरासत में लिए जाने पर हिंदू संगठन में आक्रोश है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने वीरवार को लघु सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लोग विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले जिला मंत्री कर्मचंद के नेतृत्व में लघु सचिवालय पहुंचे। कर्मचंद ने कहा कि पुलिस ने एक पक्ष के आधार पर गौरव पंडित को आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि गौरव पंडित के पिता को तुरंत छोड़ा जाए और मामले की गहनता से जांच कर दोनों पक्षों को सुनकर कार्रवाई की जाए। इस दौरान परिषद की ओर से एसपी को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

कर्मचंद ने कहा कि गांव हैबतपुर निवासी गौरव पंडित को पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में गौरव के पिता को वीरवार सुबह हिरासत में ले लिया। कर्मचंद ने कहा कि गौरव पंडित इंस्टाग्राम में एक ग्रुप में जुड़ा हुआ है। उस ग्रुप में पहले से कुछ खालिस्तानी समर्थक युवकों ने भारत माता, प्रधानमंत्री व हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की। वहीं अन्यों ने उस पर राष्ट्र विरोधी व देश के लिए अभद्र कमेंट्स किए। ग्रुप में देश विरोधी बातें देखकर गौरव आवेश में आ गया। उसने देश व राष्ट्रवादिता के पक्ष में बात रखी। वहीं क्रोधवश सिख समुदाय को लेकर टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के लोगों ने जगाधरी सदर थाने में गौरव के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस ने गौरव पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने केवल एक पक्ष को सुनकर कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि मामला देश की प्रतिष्ठा व राष्ट्र विरोधी ताकतों से जुड़ा है। खालिस्तान के समर्थन में जो कमेंट्स किए गए हैं, उससे राष्ट्रवादी लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस यदि गौरव पर केस दर्ज कर रही है, तो ग्रुप में खालिस्तान समर्थक युवकों पर देश द्रोह का केस दर्ज करे। उन्होंने कहा कि हिंदू अन्य किसी धर्म का न तो कोई अपमान करता है और न अभद्र भाषा का प्रयोग करता है, लेकिन कुछ देश विरोधी लोग सामाजिक भावना को भड़का कर अशांति पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गौरव के पिता को तुरंत छोड़ा जाए और खालिस्तान समर्थक पोस्ट करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान धर्मेंद्र राणा, आशुतोष, हर्ष कुमार, राकेश कुमार, दीपक सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed