फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father arrested for giving protection to accused girl

Yamuna Nagar News: आरोपी युवती को संरक्षण देने पर पिता गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 03:51 AM IST
विज्ञापन
Father arrested for giving protection to accused girl
करनाल। हरिसिंहपुरा में वर्ष 2022 में युवती द्वारा अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए खुद के मरने की झूठी कहानी रचने और बुजुर्ग महिला राजवंती की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के पिता को गिरफ्तार किया है। वहीं हरिसिंहपुरा निवासी आरोपी सुशील कुमार को आरोपी युवती को संरक्षण देने पर यूपी के शामली रसूलपुर गुजरान से गिरफ्तार किया है। 24 नवंबर 2022 को हरिसिंहपुरा निवासी मृतक राजवंती के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आरोपी युवती अंतिम का उत्तर प्रदेश के रसूलपुर गुजरान के रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। लड़की अपने घरवालों को बिना बताए अपने प्रेमी के संग रहना चाहती थी। इसी लिए युवती ने अपनी मौत की कहानी बनाई और राजवंती नामक महिला की हत्या कर दी थी। आरोपी युवती ने पहले से ही महिला की हत्या करने की योजना बनाई हुई थी। युवती ने 24 नवंबर 2022 को महिला राजवंती को बहाने से अपने घर बुलाया और महिला को नशे की गोलियां पानी में मिलाकर पिलाने के बाद चुन्नी व बिजली के तार से गला घोंट कर हत्या कर दी और करंट भी लगा दिया था। इसके बाद लड़की ने मृतक महिला के शरीर से उसके जेवरात व कपड़े उतारे और अपने जेवरात व कपड़े पहनाकर उसके मृत शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपी युवती को पहले ही जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed