फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father and two sons were beaten up after entering the house

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर पिता और दो बेटों को पीटा

Sun, 15 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Father and two sons were beaten up after entering the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की मायापुरी कॉलोनी में नौ-दस युवकों ने घर में घुसकर दो भाइयों व उनके पिता पर हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अलमारी खोलकर गहने व चार हजार की नकदी भी चोरी कर ली। गांधी नगर थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए नौ-दस अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मायापुरी कॉलोनी निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर में टीवी देख रहा था। तभी उनकी कॉलोनी का नीरज अपने आठ नौ साथियों के साथ उनके घर पर आया और उसके बेटे अभिषेक को आवाज लगने लगा। उस समय अभिषेक घर पर नहीं था।
विज्ञापन

जब उन्होंने गेट खोला तो आरोपी उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसते ही उसके व उसके बेटे अनमोल के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने अलमारी खोलकर उसमें से सोने की चेन व चार हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपी उसके दूसरे मकान में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर उसका बड़ा बेटा बंटी रहता है। आरोपियों ने उसके बड़े बेटे बंटी के साथ भी मारपीट की। जिससे वह भी घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed