{"_id":"69ac9fdd99b33fd2020b0ad4","slug":"farmers-will-take-out-tractor-march-in-jagadhri-on-march-10-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-152475-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: किसान 10 मार्च को जगाधरी में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: किसान 10 मार्च को जगाधरी में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च
Sun, 08 Mar 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। अमेरिका के साथ हुए कृषि ट्रेड समझौते के विरोध में किसान संगठनों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में 10 मार्च को पूरे प्रदेश में ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे। जगाधरी ब्लॉक के किसान भी इस दिन ट्रैक्टर मार्च निकालकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
किसानों ने जगाधरी में बैठक का आयोजन किया। इसमें भाकियू जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि 23 मार्च को पिपली अनाज मंडी में बड़ी किसान रैली आयोजित की जाएगी। इसी रैली की तैयारी और सरकार को जगाने के लिए 10 मार्च को ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। 10 मार्च को सुबह 10 बजे किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर जगाधरी अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। इसके बाद किसान शहर में प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय तक मार्च करेंगे और सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हजारों एकड़ के बड़े किसान हैं, जबकि भारत में अधिकतर किसानों के पास दो से तीन एकड़ ही जमीन है। ऐसे में अमेरिका से फसलें आयात होने पर भारतीय किसानों की फसलें प्रभावित होंगी। ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसान नेताओं ने कैल, रुलाखेड़ी, हरीपुर, हरनौल, खेड़ा और मानकपुर सहित कई गांवों में जाकर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचने की अपील की। इस दौरान सुरेश पाल भागू माजरा, मुकेश रुलाखेड़ी, ईश्वर, सतीश, जसविंद्र, कैल, छतरपाल, नवाब, पवन और सचिन समेत कई किसान मौजूद रहे। संवाद